लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर जा सकेंगे घर
देश
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को दिवाली पर अपने गृहनगर लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। मिश्रा 2021 के लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी हैं, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। कोर्ट का यह फैसला पहले लगाई गई कुछ शर्तों के साथ आया है।
आशीष को 16 नवंबर तक लौटना होगा
आशीष को 16 नवंबर तक वापस लौटना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर जोर दिया है कि मुक़दमे की सुनवाई में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। इस चर्चित मामले में कुल 131 गवाहों में से 90 अपनी गवाही पहले ही दे चुके हैं। पीड़ितों के वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि वे इस मामले की प्रगति से संतुष्ट हैं।