हरियाणा में सफाईकर्मियों की 30 अगस्त तक हड़ताल, नियमित नौकरी पर अड़े कर्मचारी
देश
हरियाणा के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 30 अगस्त तक आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। उनकी यूनियन के नेता नरेश शास्त्री का कहना है कि सरकार के साथ बातचीत में कोई बात नहीं बन पाई। शास्त्री ने आरोप लगाया कि अधिकारी कर्मचारियों की आवाज नहीं सुन रहे और 2014 में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है।
नियमित नौकरी और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग
इस हड़ताल के कारण कई शहरों और कस्बों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें नियमित नौकरी नहीं मिलती और ठेका प्रथा पूरी तरह से खत्म नहीं कर दी जाती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
शास्त्री के मुताबिक, सरकार ने उनकी मांगों को सैद्धांतिक मंजूरी देने की बात तो कही है, लेकिन जमीन पर इसका कोई मतलब नहीं है और यह सिर्फ मौखिक आश्वासन भर है।