केरलम में तूफान का ऐसा रौद्र रूप, स्कूल की छत उड़ा ले गई हवाएं
देश
केरलम के कन्नूर में वायथुर यूपी स्कूल पर दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक एक तेज तूफान आ गया। इस तूफान से स्कूल की मेटल की छत पूरी तरह से उखड़कर पास की एक इमारत पर जा गिरी।
स्कूल के पास खड़ी 3 कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
स्कूल की मरम्मत में आएगा भारी खर्च
यह पूरा वाकया सिर्फ 15 मिनट तक चला, लेकिन इसने भारी नुकसान पहुंचाया। स्कूल की छत, जो लगभग 15 साल पहले बनी थी, उसे तो नुकसान हुआ ही। इसके साथ ही, तूफान ने उलिक्कल और इरिट्टी जैसे आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी काफी तबाही मचाई।
स्कूल की मरम्मत में कई लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।