पंजाब बना स्कूली बच्चों के लिए AI अनिवार्य करने वाला पहला राज्य, सरकार ने उठाया अहम कदम
पंजाब भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं तक के सभी बच्चों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एक अनिवार्य विषय बना दिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दुनियाभर में करीब 40 प्रतिशत नौकरियां AI के कारण प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए इन कौशलों को बच्चों के लिए शुरुआत से सीखना बहुत जरूरी है।
AI क्रांति कर रही 12,000 कंप्यूटर शिक्षकों को तैयार
इस AI क्रांति प्रोग्राम में सबसे पहले AI का सही और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। ऊपरी कक्षाओं के छात्रों को एडवांस प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। इसका लक्ष्य चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की बराबरी करना है। इस पहल के तहत, 12,000 से ज्यादा कंप्यूटर शिक्षकों को AI प्रशिक्षक बनने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें गूगल और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां भी सहयोग कर रही हैं। यह योजना आगे चलकर 25,000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों के करीब 31.5 लाख छात्रों तक पहुंचेगी, जिससे वे भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।