PCI ने पत्रकारों के लिए जारी किए सुरक्षा निर्देश, जानिए क्या कहा गया है
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने हाल ही में प्रदर्शनों को कवर करने वाले पत्रकारों के लिए कुछ सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनका मकसद है कि पत्रकार सुरक्षित रहें और अपनी रिपोर्टिंग में निष्पक्षता बनाए रखें। इन दिशानिर्देशों से पत्रकारों को बिना किसी मुश्किल के अपना काम करने में सहूलियत होगी, ताकि वे भीड़ के हंगामे में न फंसें।
भीड़ नियंत्रण उपकरणों को हाथ न लगाने की अपील
PCI का कहना है कि पत्रकारों को हमेशा अपना प्रेस ID कार्ड पहनकर रखना चाहिए जो साफ दिखाई दे। उन्हें प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेना चाहिए और भीड़ से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए, खासकर तब जब माहौल गरमा जाए। पत्रकारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपने साथ एक इमरजेंसी किट रखें। इसमें प्राथमिक उपचार का सामान, पानी, खाने का सामान, टॉर्च और सुरक्षात्मक चश्मे जैसी जरूरी चीजें होनी चाहिए। इसी तरह आंसू गैस के गोले या धुएं वाले ग्रेनेड जैसे भीड़ नियंत्रण उपकरणों को हाथ न लगाएं। सिर्फ घटना की रिपोर्ट करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।