नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ के लिए 22,425 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत, ANEK से लाखों होंगे सशक्त
देश
महाराष्ट्र के लिए एक बेहद खास और बड़ा आयोजन नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर, 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2028 तक चलेगा। इस विशाल मेले के लिए 22,425.39 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट तय किया गया है। नासिक में रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर में कुशावर्त तीर्थ पर लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। यहां धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य ध्वजारोहण समारोह के साथ मेले की शुरुआत होगी।
अमृत स्नान और ANEK की पहल
मेले का एक खास हिस्सा है अमृत स्नान, जिसमें डुबकी लगाने को बेहद पवित्र माना जाता है। कहते हैं इससे शरीर और मन तरोताजा हो जाते हैं। इसके साथ ही ANEK (कुंभ के माध्यम से नैनो उद्यमों को गति देना) जैसी नई पहल भी की गई है। इसका मकसद स्थानीय महिलाओं, फुटपाथ विक्रेताओं और नैनो उद्यमियों को इस बड़े आयोजन से जोड़ना है।