राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी से वकील बने पेरावलन, पासपोर्ट पर हाई कोर्ट का तुरंत कार्रवाई का आदेश
मद्रास हाई कोर्ट ने चेन्नई के पासपोर्ट ऑफिस को निर्देश दिए हें कि वह एजी पेरावलन के आवेदन पर जल्द से जल्द काम करे। पेरावलन, जो 1991 के राजीव गांधी हत्या मामले में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हें, ने 1 सितंबर 2026 को एक कानूनी याचिका दायर की थी।
इस याचिका में उन्होंने अपने लंबित पासपोर्ट एप्लीकेशन पर तय समय-सीमा में फैसला लेने की मांग की थी।
पेरावलन की बार काउंसिल सदस्यता पर सवाल उठे
जेल में कई दशक बिताने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में पेरावलन की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। 2022 में उन्हें जेल से रिहा किया गया।
उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई पूरी की और इसी अप्रैल में आधिकारिक तौर पर बार काउंसिल में शामिल हो गए। हालांकि, कांग्रेस सांसद आर सुधा ने उनकी सदस्यता पर आपत्ति जताई थी। बार काउंसिल उनके पक्ष में खड़ा रहा।
उन्होंने बताया कि भारतीय कानून के अनुसार, जेल से रिहा होने के दो साल बाद पूर्व अपराधी वकील बन सकते हें। केंद्र सरकार ने भी इस बात का समर्थन किया था।