नुसरत भरूचा को शूटिंग के दौरान लगी चोट, बाली के अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा बाली में एक परियोजना की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गईं। बताया जा रहा है कि वह काम के सिलसिले में इंडोनेशिया के इस द्वीप पर गई थीं। चोट लगने के बाद वहीं के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन इलाज के लिए उन्होंने बाली में अपने प्रवास को बढ़ा दिया है। उधर, फैंस भी नुसरत के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए हैं।
हादसा
बाली के अस्पताल में इलाज करा रहीं नुसरत
NDTV के मुताबिक, नुसरत बाली में एक शूटिंग के दौरान घायल हो गईं और उनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों का कहना है कि अभिनेत्री काम के सिलसिले में वहां पहुंची थीं, लेकिन दुर्घटनावश उनके साथ यह हादसा हो गया। इलाज के लिए उन्होंने कुछ और दिन वहां रहने का मन बनाया है।
फिलहाल, उनकी चोट की प्रकृति और गंभीरता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यह अपडेट
यात्रा
शूटिंग के बीच बाली से तस्वीरें साझा कर रही थीं नुसरत
यह खबर नुसरत द्वारा बाली यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के करीब एक हफ्ते बाद आई है। फैंस भी उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी जानने के लिए बेचैन हैं।
काम की बात करें, तो उन्हें विक्की जैन द्वारा निर्मित फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ देखा जाएगा। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी रेमो डिसूजा ने उठाई है।
खबरों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी, पश्मीना रोशन और एल्विश यादव भी इस परियोजना का हिस्सा हैं।