केरल में बारिश का कहर, जान गंवाने वाले परिवारों को सरकार देगी 8-8 लाख रुपये
केरल सरकार ने हाल ही में हुई भारी बारिश में अपनों को खोने वाले परिवारों के लिए 8-8 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बताया कि अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मलप्पुरम जिले को नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के लिए यह मुश्किल घड़ी है, ऐसे में सरकार का यह कदम उन्हें थोड़ी राहत देगा।
केरल कैबिनेट ने कई अन्य फैसलों पर भी लगाई मुहर
कैबिनेट ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भी एक सड़क सुरक्षा अभियान के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। राज्य सरकार इसे जल्द ही शुरू करेगी। इस अभियान का मकसद लोगों को ज्यादा जागरूक करना और नियमों का सख्ती से पालन करवाना है।
इसके अलावा, राज्य की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 'फेस्टिवल केरल' की योजना भी बन रही है। नई दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में खास कार्यक्रम रखे जाएंगे, जिनसे केरल की संस्कृति और निवेश के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
'बुजुर्ग कल्याण विभाग' का नाम बदलकर अब 'वरिष्ठ नागरिक विभाग' कर दिया जाएगा।