कहां गए बादल? दिल्ली-NCR में उमस से बेहाल, उत्तर भारत में मानसून की बड़ी कमी
अगर आप दिल्ली या NCR में हैं, तो आपने गौर किया होगा कि आजकल यहां बहुत उमस हो गई है। दरअसल, मानसून की रफ्तार यहां धीमी पड गई है और मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बादल अब देश के दूसरे हिस्सों में चले गए हैं। गुरुवार, 13 अगस्त को दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। तापमान 29 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन अभी भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की कमी
जून 4 से अब तक दिल्ली में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। यहां 747.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 899.4 मिमी होनी चाहिए थी।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि हरियाणा में 9, उत्तर प्रदेश में 23, चंडीगढ़ में 25 और पंजाब में 35 प्रतिशत बारिश की कमी देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ, पश्चिमी हिमालय और भारत के मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में अभी भी अच्छी बारिश हो रही है।