Loading...
हार्दिक पांड्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिट होकर कब करेंगे वापसी? अहम अपडेट आया सामने 
अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी कर सकते हैं पांड्या (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

हार्दिक पांड्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिट होकर कब करेंगे वापसी? अहम अपडेट आया सामने 

Aug 13, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल चोट के बाद वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। वह चोट के ही चलते इंग्लैंड दौरे के लिए भी उपलब्ध नहीं थे। अब खबर है कि पांड्या जल्द ही फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। उनके अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी-20 सीरीज में वापसी करने की उम्मीद है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं पांड्या 

इस समय पांड्या का ध्यान पूरी तरह से फिट होने पर है और वह इस पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, वह बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं, जहां वह 10 ओवर तक गेंदबाजी और नेट्स में जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

उनके 13 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

चोट 

चोट से परेशान रहे हैं हार्दिक पांड्या 

पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के अंतिम चरण से ही चोटों से जूझ रहे हैं।

हाल में लगी जांघ की मांसपेशियों की मोच के कारण वह अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। हालांकि, उनकी रिकवरी सही रास्ते पर है।

BCCI का मुख्य लक्ष्य वनडे विश्व कप 2027 के लिए पांड्या को पूरी तरह फिट और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार करना है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

पांड्या ने कब खेला था अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच?

पांड्या ने इस साल कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। वह आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेले थे। इसी तरह उन्होंने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है हार्दिक पांड्या का वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

पांड्या ने अब तक 94 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसकी 68 पारियों में 32.82 की औसत से 1,904 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस खिलाड़ी ने 11 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92* रन रहा है।

गेंदबाजी में उन्होंने 88 पारियों में 35.50 की औसत से 91 विकेट लिए हैं।

उन्होंने 138 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,288 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 114 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT