पाकिस्तानी पूर्व मंत्री लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों साथ दिखे, खुद को हाफिज का गुलाम बताया
क्या है खबर?
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद अहमद प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए और आतंकियों के साथ एक मंच पर देखे गए हैं। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें रशीद खालिद मसूद संधू और कारी मोहम्मद याकूब शेख के साथ पर दिख रहे हैं। संधू LeT का एक वरिष्ठ कमांडर और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) का अध्यक्ष है और याकूब शेख आतंकी समूह की केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य है।
बैठक
खुद को बताया हाफिज सईद का गुलाम
सभा को संबोधित करते हुए रशीद ने LeT प्रमुख हाफिज सईद की प्रशंसा कर कहा, "मैं हाफिज साहब का गुलाम हूं।"
रशीद ने दावा किया कि अमेरिका में सईद का फोन नंबर उसके फोन पर दिखा था, जिसके बाद उसे देश से निष्कासित कर दिया गया।
उन्होंने भारत को धमकी दी, "अगर भारत पाकिस्तान की ओर देखता है तो अल्लाह उसे नष्ट कर देगा। भारत में न पक्षी चहचहाएंगे, न मंदिरों में घंटियां बजेंगी। हम हाफिज सईद के साथ हैं।"
पहचान
कौन है शेख रशीद अहमद?
रशीद अवामी मुस्लिम लीग के संस्थापक हैं। उनके पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से घनिष्ठ संबंध रहे हैं।
रशीद इमरान खान सरकार में 2020-2022 तक पाकिस्तान के 38वें गृह मंत्री रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई अन्य मंत्रालयों को संभाला है।
वर्ष 2004 में राशिद सूचना मंत्री थे। तब उनको तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वागत में लगाया था, लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय की आपत्ति के बाद उनको हटाकर शौकत अजीज किया।
ट्विटर पोस्ट
कार्यक्रम का वीडियो
🚨 EXPOSED: “I AM A FOLLOWER OF HAFIZ SAEED SAAB”: PTI LEADER SHEIKH RASHEED’S SHOCKING ADMISSION
— OsintTV 📺 (@OsintTV) August 12, 2026
Former Pakistani minister and Imran Khan ally Sheikh Rasheed openly declared himself a “follower and servant” of Hafiz Saeed.
He claimed he was kicked out of the US because Hafiz… pic.twitter.com/OJEilhAPoR