'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, इन प्रतियोगियों काे भी झटका
क्या है खबर?
करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' का प्रीमियर हो चुका है। 13 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर इसके पहले 3 एपिसोड प्रसारित हुए, जो अपने साथ थ्रिल, रोमांच और कई चौंकाने वाले पलों को साथ लाए। शो में कुल 21 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था और शुरुआत में ही 4 प्रतियोगियों को निष्कासित कर दिया गया। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी का है, जिससे फैंस भी दंग हैं।
निष्कासन
जाते-जाते भावुक हुए मुनव्वर
मिड-डे के मुताबिक, सीजन के पहले 'शक ऑफ सर्कल' में मुनव्वर ने अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पर 'गद्दार' होने का अंदेशा जताया, लेकिन अन्य प्रतियोगियों ने मिलकर उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
नजीतन, ज्यादा वोट मिलने के कारण मुनव्वर को निष्कासित होना पड़ा।
हालांकि, जाते-जाते उन्होंने भावुक होकर कहा, "दफा हो जाओ दोस्तों! मैं तो खेल रहा था...मैं निर्दोष हूं... डरपोक लोगों के झुंड। उन्हें लगा कि मैं उन्हें यहां खा जाऊंगा। अब पहचानो कि तुममें से असली कौन है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Munawar u won hearts on Day 1 Real winner played like true 👑❤️ #MunawarFaruqui #Traitors2 pic.twitter.com/KJVJJRlAOc
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) August 12, 2026
शो
इन प्रतियोगियों को भी होना पड़ा निष्कासित
मुनव्वर से पहले, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप ताहिल 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' से बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी बने।
करण सिंह मैजिक और हरमन सिंघा को भी लोगों के शक के चलते निष्कासित होना पड़ा।
हालांकि, खेल में असली गद्दार क्रिस्टल डिसूजा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और हरमन थे, जिसमें से सिर्फ हरमन के नाम का अंदाजा सही लगा।
उनके बाहर हाेने के बाद, नए गद्दार के रूप में शाहनील गिल को शामिल किया गया है।