टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को 3,000 रुपये में मिलेगा सालभर का पास
अगर आप किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और इसके लिए पात्र भी हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही सालाना फासटैग पास की सुविधा शुरू होने वाली है।
सरकार ऐसे पात्र निवासियों के लिए ये सालाना पास लाने की तैयारी में है जो अक्सर टोल से गुजरते रहते हैं। इसके बाद आपको हर महीने फासटैग रिन्यू कराने या किसी और झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं होगी। बस एक पास होगा, जिसे रजिस्ट्रेशन के समय चुने गए एक टोल प्लाजा पर पूरे साल असीमित यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
सालाना पास 3,000 रुपये का, लगभग 28 प्रतिशत की बचत
इस सालाना पास की कीमत करीब 3,000 रुपये रहने की उम्मीद है। इससे आपको हर महीने भुगतान करने के मुकाबले लगभग 28 प्रतिशत की बचत होगी।
इसके अलावा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस डिजिटल पास की सुविधा सभी टोल प्लाजा पर शुरू कर रहा है। इससे पास बनवाना और उसका इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाएगा। यानी अब आपको ज्यादा सुविधा मिलेगी और खर्च भी कम होगा। यह निश्चित रूप से एक अच्छी पहल है!