ED की बड़ी कार्रवाई, TMC सांसद नदिमुल हक के उर्दू अखबार में 60 करोड़ के संदिग्ध हवाला लेन-देन का खुलासा
देश
प्रवर्तन निदेशालय (ED) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद नदिमुल हक से जुड़े एक उर्दू अखबार में करीब 60 करोड़ रुपए के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पता चला है। पुलिस में FIR दर्ज होने के बाद यह जांच शुरू हुई थी। इसमें अवैध तरीकों से पैसे भेजने और हवाला नेटवर्क के इस्तेमाल की संभावनाओं को खंगाला जा रहा था।
ED ने नदिमुल हक के ठिकानों पर की छापेमारी
ED की टीमों ने नदिमुल हक के घर, उनके दफ्तर और उस उर्दू अखबार के कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बैंक खातों के रिकॉर्ड और डिजिटल दस्तावेज खंगाले गए। जांच के दौरान ED को कई बड़े ऐसे लेन-देन मिले हैं, जिनका कोई हिसाब नहीं दिया गया, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एजेंसी अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन पैसों का संबंध TMC पार्टी से तो नहीं है।