ECI का डबल धमाल: मतदाता सूची में नाम जोड़ना हुआ आसान, बैठकों में अब ज्यादा पारदर्शिता
देश
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अब वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना और भी आसान कर दिया है। अब ऑनलाइन फॉर्म 6 भरते समय आपको मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) घोषणा-पत्र लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, चाहे आप देश में कहीं भी रहते हों।
ECI अब बैठकों का एजेंडा पहले बताएगा
इस बदलाव के साथ ही ECI अपनी बैठकों के तरीके में भी कुछ फेरबदल कर रहा है। अब वह बैठकों का एजेंडा पहले से ही साझा करेगा और जो भी फैसले होंगे, उन्हें आधिकारिक तौर पर दर्ज भी किया जाएगा। इन कदमों का मकसद सब कुछ ज्यादा साफ, पारदर्शी बनाना है, ताकि आयोग के भीतर फैसले तेज़ी से लिए जा सकें।