5 लाख में बिका ड्रग इंस्पेक्टर पेपर: बॉयफ्रेंड ने खोली पोल, परीक्षा रद्द और 6 गिरफ्तार
महाराष्ट्र में मार्च में हुई ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है कि एक कोचिंग सेंटर की संचालक ने यह पेपर अपने पिता को 5 लाख रुपये में बेचा और बाद में अपने बॉयफ्रेंड को भी दे दिया।
बॉयफ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद उसने ही पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें MPSC के कुछ बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।
MPSC ने परीक्षा रद्द की
जनता की शिकायतों और मामले की जांच के बाद MPSC ने इस विवादित परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब आयोग जल्द ही नई परीक्षा आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया था, उन्हें दोबारा आवेदन भरने या कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन सभी उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का मौका खुद-ब-खुद मिल जाएगा।