दिल्ली के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, 27 सितंबर को लगेगा 'मतदाता सूची सुधार' शिविर
दिल्ली चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में गलतिया सुधारने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके लिए अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं और अतिरिक्त कर्मचारी भी लगाए गए हैं।
27 सितंबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर खास कैंप लगेंगे, जहां लोग अपनी वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याएं ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा, गरीब और वंचित लोगों के लिए 23 और 24 सितंबर को नाइट शेल्टर और दूसरी जगहों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
वोटर से जुड़े दावे 30 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे
अगर वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी है, जैसे कि किसी का नाम गलत है, तो बूथ लेवल अधिकारी आपके घर आकर ही ज़रूरी कागजात इकट्ठा करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि अगर आपको कोई नोटिस मिला है, तो इसका मतलब सिर्फ यह है कि आप अपनी जानकारी सही करवा सकते हैं, न कि आपका नाम लिस्ट से हटाया जा रहा है।
आप 30 सितंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से अपने दावे या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। 31 अगस्त से 21 सितंबर के बीच, अब तक फॉर्म-6 के 99,439 आवेदन मिल चुके हैं। 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट आने से पहले, अपना नाम चेक करना न भूलें!