दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक सामने आए 2,300 से अधिक नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हें। इस साल अब तक H1N1 संक्रमण के 2,308 मामले दर्ज किए जा चुके हें। इसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से साफ-सफाई पर खास ध्यान देने को कहा है। इसके लिए, बच्चों को ज्यादा बार हाथ धोने, नियमित रूप से सैनिटाइजर इस्तेमाल करने और इस बीमारी के बारे में जागरूक करने को कहा गया है।
दिल्ली के स्कूलों ने ऑनलाइन शुरू की कक्षाएं
कुछ स्कूलों ने जरूरत के हिसाब से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हें। वे अभिभावकों से भी कह रहे हें कि बीमार बच्चों को स्कूल न भेजें, बल्कि घर पर ही रखें। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। स्कूल और स्थानीय निकाय भी बुखार और खांसी जैसे लक्षणों के बारे में जागरूकता फैला रहे हें। वे इसके लिए प्रार्थना सभाओं और ऑनलाइन माध्यमों से जानकारी दे रहे हें।