मानहानि मामला: गुरुग्राम में नहीं मिले ध्रुव राठी, कोर्ट को बताया- वे ऑस्ट्रिया में रहते हैं
दिल्ली की एक अदालत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ नए जमानती वारंट जारी किए हैं। ये वारंट तब जारी हुए जब उनके गुरुग्राम वाले घर पर नोटिस नहीं भेजा जा सका। वहीं, पांडे की तरफ से पेश हुए वकील समक्ष शर्मा ने कोर्ट को बताया कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं।
यह मामला साल 2018 का है। तब विकास संस्कृत्यायन (जिन्हें विकास पांडे के नाम से भी जाना जाता है) ने राठी के एक वीडियो को लेकर मानहानि का मामला दायर किया था। इस मामले में विस्तृत आदेश का इंतजार है।
कोर्ट को बताया गया- राठी ऑस्ट्रिया में रहते हैं
ध्रुव राठी विदेश में रहते हैं और सिर्फ प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए थे, इसलिए उन्हें कानूनी कागजात पहुंचाना आसान नहीं रहा है।
पांडे के वकील समक्ष शर्मा ने अदालत को बताया था कि ध्रुव राठी आम तौर पर ऑस्ट्रिया में ही रहते हैं। वे दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए थे।