बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक जाम, चारधाम यात्रा में फंसे हजारों श्रद्धालु
देश
मानसून के बाद चारधाम यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। बद्रीनाथ धाम में इस समय श्रद्धालुओं की भारी भीड देखने को मिल रही है। लेकिन इस उमंग के साथ-साथ बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भयानक जाम की स्थिति बन गई है। खासकर कर्णप्रयाग और बद्रीनाथ के बीच।
इसके अलावा चमोली, जोशीमठ और मारवाड़ी जैसे जगहों पर भी यातायात में दिक्कतें आ रही हैं। जोशीमठ और मारवाड़ी के बीच की संकरी सड़कें और पितृ पक्ष के दौरान बढ़ी अतिरिक्त भीड इस दिक्कत को और बढ़ा रही है, जिससे यात्रा की गति और धीमी हो गई है।
पुलिस संभाल रही यातायात, तीर्थयात्री मांग रहे सुधार
पुलिस की टीमें यातायात को सुचारु बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि, कई तीर्थयात्रियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले रास्तों पर और बेहतर इंतजाम होने चाहिए, ताकि उन्हें घंटों तक इंतजार न करना पड़े।