NEET विवाद: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने की अपील
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि NEET पेपर लीक के बाद प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया जाए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवा को यह आग्रह किया। उन्होंने अदालत से कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी खास शक्तियों का इस्तेमाल करे। यह कदम उन छात्रों के लिए उठाया गया है जो विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई कथित हिंसा से जुड़े कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।
CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली मार्च की योजना बनाई
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट 1 सितंबर को सुनवाई करेगा। इस बीच, प्रदर्शनकारियों से सरकार के वादे पूरे नहीं होने से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में एक और विरोध मार्च की योजना बनाई है। उम्मीद है कि प्रभावित छात्रों के परिवार और पुलिस की कथित बर्बरता का आरोप लगाने वाले लोग इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक इस मार्च की अगुवाई करेंगे।