केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, इन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
देश
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस का एलान किया है। यह बोनस ग्रुप-C और गैर-राजपत्रित ग्रुप-B के उन कर्मचारियों को मिलेगा जो किसी उत्पादकता-लिंक्ड बोनस योजना में शामिल नहीं हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और सशस्त्र सेनाओं के कर्मी भी इसमें शामिल हैं।
पात्र कर्मचारियों को एकमुश्त 6,908 रुपये तक का भुगतान मिल सकता है। इसके लिए मासिक परिलब्धियां 7,000 रुपये तक सीमित रखी गई हैं।
विभाग अपने स्वीकृत बजट से देंगे बोनस
यह बोनस पाने के लिए कर्मचारी को 31 मार्च, 2026 तक काम पर होना चाहिए और उस साल कम से कम छह महीने की सेवा पूरी करनी होगी।
आकस्मिक (कैजुअल) कर्मचारियों के लिए काम किए गए दिनों के हिसाब से अलग नियम होंगे।
इस बोनस के लिए पैसे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हर विभाग के स्वीकृत बजट से दिए जाएंगे।