TMC को 440 करोड़ रुपये का झटका, हाई कोर्ट ने बैंक खातों से रोक हटाने से किया इनकार
कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की 3 बैंक खातों से रोक हटाने की याचिका को खारिज कर दिया है। ये खाते प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत सील किए थे। इन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। जस्टिस कृष्णा राव ने साफ कर दिया है कि ED की जांच जारी रहेगी और TMC की राहत पाने की इस अर्जी से जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ED ने 160 करोड़ का संबंध विमान खरीद से जोड़ा
ED का दावा है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई। ये पैसे एक एम्ब्रेयर 600 विमान और एक अगस्टा हेलीकॉप्टर खरीदने में लगाए गए थे। इस महीने की शुरुआत में TMC को रोजमर्रा के खर्चों के लिए इन खातों से अस्थायी तौर पर पैसे निकालने की इजाजत दी थी, जिस पर निगरानी रखी जा रही थी। अब वह सुविधा भी खत्म हो गई है। अभी तक TMC ने कोर्ट के इस नए फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है और जांच जारी है।