दिल्ली इमारत हादसा: राजधानी के कई इलाकों में लगा घंटों जाम
देश
दिल्ली के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन मार्केट में एक इमारत गिर गई। इस इमारत के गिरने से सफदरजंग हॉस्पिटल से धौला कुआं और बेनिटो जुआरेज मार्ग तक भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। वे मलबे को हटाने और लोगों की सुरक्षा पक्की करने के काम में लगे हुए हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा, इस इलाके में जाने से बचें
अगर आप इस तरफ आ रहे हैं, तो फिलहाल इस इलाके से बचना ही बेहतर होगा। यहां आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है और ट्रैफिक पुलिस हालात संभालने में जुटी हुई है। उन्होंने लोगों से गुजारिश की है कि बचाव काम में कोई रुकावट न आए, इसलिए वे घटनास्थल के आस-पास भीड़ न लगाएं और अपनी गाड़ियां भी पार्क न करें।