बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE में खाली पदों की संख्या बढ़ाई
बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE) 4.0 में खाली पदों की संख्या बढ़ाकर 33,320 कर दी है। इसमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए 932 नए पद जोड़े गए हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 सितंबर से ही शुरू हो चुकी है।
bpsc.bihar.gov.in पर 26 अक्टूबर तक करें पंजीकरण
आवेदन करने के लिए, सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। अगर आपने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, तो एक बार का पंजीकरण पूरा करें। इसके बाद, अपना पूरा विवरण भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
सामान्य, OBC, EWS और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि बिहार के SC/ST, बिहार की महिला और PwD उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 200 रुपये तय किया गया है।
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है, लेकिन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर ही है। परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।