नेपाल की बाढ़ में फंसे 100 महाराष्ट्रवासी, बिहार बना संकटमोचक
देश
नेपाल में अचानक आई बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्री फंस गए थे। ऐसे में बिहार सरकार उनकी मदद के लिए सामने आई। महाराष्ट्र की गुजारिश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी जिले के अधिकारियों ने 28 अगस्त को एक बड़ा बचाव अभियान चलाया। इस पूरे ऑपरेशन पर बिहार के मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन से जुड़े नेताओं ने करीबी नजर रखी।
बिहार ने किया देखभाल और अतिरिक्त ट्रेन कोच का इंतजाम
जब यह दल सीतामढ़ी पहुंचा, तो वहां उनके खाने-पीने और मेडिकल जांच की पूरी व्यवस्था की गई। इसके बाद वे सभी पटना के लिए रवाना हुए। बिहार की टीम ने तो उनके लिए ट्रेन में कुछ अतिरिक्त डिब्बों का भी इंतजाम किया, ताकि सभी तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी के महाराष्ट्र वापस लौट सकें। तीर्थयात्रियों ने सुरक्षित घर वापसी के लिए बिहार सरकार के साथ-साथ सीतामढ़ी और पटना जिला प्रशासन का दिल से शुक्रिया अदा किया।