गुरुग्राम: थार से छात्रा को टक्कर मार बेहरम पिटाई, 6 हिरासत में
देश
गुरुग्राम की IILM यूनिवर्सिटी के बाहर एक बड़ा हंगामा हो गया। तीसरे साल की BA साइकोलॉजी की एक छात्रा को थार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा भी गया, जिससे वह काफी घायल हो गई।
इस घटना में कथित तौर पर 2 अन्य छात्राओं के साथ भी मारपीट की गई। आरोपी युवक मौके से फरार हो गए, जिसके बाद सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। यूनिवर्सिटी ने भी इस घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई है। हालांकि, अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन यूनिवर्सिटी इस मामले में शामिल छात्रों को सस्पेंड करने की तैयारी में है। पुलिस फिलहाल यह जानने पर जोर दे रही है कि इस मारपीट की असल वजह क्या थी।