जम्मू-कश्मीर में आतंकी 'अश्लील' ऐप्स और टोर से कर रहे ISI के इशारे पर गुप्त संचार
देश
जम्मू-कश्मीर में आतंकी अब तकनीक का इस्तेमाल और भी शातिर तरीके से कर रहे हैं। वे गुप्त संदेश भेजने के लिए अश्लील ऐप्स और टोर नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। इनकी मदद से सुरक्षा एजेंसियों के लिए आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखना बेहद मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इनमें निजता और पहचान छिपाने की सुविधा पहले से ही मौजूद रहती है।
पाकिस्तान की ISI कथित तौर पर आतंकी गुटों की कर रही मदद
खबर है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इन तरीकों को अपनाने में आतंकियों की मदद कर रही है, ताकि वे अपने नापाक इरादों को और असरदार तरीके से अंजाम दे सकें। टोर से यूजर की पहचान और उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पाता, इसी वजह से यह खुफिया अभियानों के लिए आतंकियों की खास पसंद बन गया है। अब सुरक्षा एजेंसियां आम लोगों की निजता में दखल दिए बिना, इन एन्क्रिप्टेड चैनलों को तोड़ने के नए तरीके खोजने में जुटी हैं।