Loading...
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मारे गए 2 आतंकी, रातभर से अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकी मारे गए हैं (फाइल तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मारे गए 2 आतंकी, रातभर से अभियान जारी

लेखन आबिद खान
Sep 17, 2026
09:10 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। मजालता इलाके में ये मुठभेड़ हुई है। बीती रात पुलिस को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद एक बड़े इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया। दोनों आतंकियों के जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान और संगठन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट

कल रात 9 बजे से जारी अभियान

समाचार एजेंसी PTI को अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात करीब 9 बजे सेना, पुलिस और CRPF ने मजालता के दूर-दराज के ब्रटेल सोन और खुब्बन इलाकों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।

इसके कुछ ही देर बाद जंगल में गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाते हुए ये कार्रवाई की थी।

ट्विटर पोस्ट

अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग और सख्त की गई

ADVERTISEMENT

बरामदगी

हथियार और गोला-बारूद बरामद

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय राइफल्स, पैरा (विशेष बल) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया। आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

इससे पहले 5 सितंबर को उधमपुर में ही लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर मारा गया था। यासिर नाम का यह आतंकवादी लश्कर के सुलेमान मूसा गुट का हिस्सा था।

15 सितंबर को राजौरी पुलिस ने पीर पंजाल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क का खुलासा किया था।

ADVERTISEMENT