बंगाल में NDA का दबदबा! बहुमत पार, ममता का बड़ा आरोप- EC छिपा रहा रुझान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के गिनती केंद्र के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। यहां कुर्सियों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं।
इस बीच भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। NDA को अब तक 183 सीटें मिली हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 89 सीटों पर पीछे चल रही है।
ममता बनर्जी ने ईसी पर रुझान छिपाने का आरोप लगाया
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ऐसे रुझानों को साझा नहीं कर रहा है, जिनमें उनकी पार्टी TMC आगे चल रही है। बनर्जी ने यह भी दावा किया कि लगभग 100 जगहों पर वोटों की गिनती रोक दी गई थी। उन्होंने अपने समर्थकों से मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की अपील की।
उन्होंने लिखा, "करीब 100 सीटें ऐसी हैं, जहां टीएमसी आगे है, लेकिन इन रुझानों का खुलासा नहीं किया जा रहा है।"
खुद भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी से 15,000 से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।