LOADING...
गूगल कर रही जेमिनी ऐप के नए डिजाइन का परीक्षण, जानिए क्या मिलेगा बदलाव
गूगल जेमिनी ऐप का नया डिजाइन तैयार कर रही है

गूगल कर रही जेमिनी ऐप के नए डिजाइन का परीक्षण, जानिए क्या मिलेगा बदलाव

May 04, 2026
10:47 am

क्या है खबर?

गूगल अपने जेमिनी ऐप के लिए एक बड़ा रीडिजाइन टेस्ट कर रहा है, जिसका मकसद इसे आसान और यूजर्स के अनुकूल बनाना है। अब आपको होम पेज पर ही एक पिल-शेप का प्रॉम्प्ट बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें वॉयस इनपुट और जेमिनी लाइव की सुविधा होगी। साथ ही, 'प्लस' बटन भी होगा, जिससे आप फोटो को जल्दी से कैप्चर कर सकते हैं, अपने कैमरे का उपयोग कर सकते हैं या हाल ही की तस्वीरों में से चुन सकते हैं।

आइकन 

आकर्षक दिखेंगे आइकन 

आपको अपडेट किए गए आइकनों में सॉफ्ट आउटलाइन दिखाई देंगी और ऊपरी बाएं कोने में ड्रॉप-डाउन के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल के बीच स्विच करना आसान हो जाएगा। अकाउंट स्विचर को मेनू के निचले भाग में ले जाया गया है, ताकि इसे आसानी से एक्सेस किया जा सके। गूगल इस एकीकृत दृष्टिकोण का परीक्षण एंड्रॉयड और डेस्कटॉप वेब पर कर रहा है, जबकि यह पहले से ही मैक के लिए जेमिनी में लाइव है।

फीचर 

मिलेगी लिक्विड ग्लास फीचर की सुविधा 

गूगल ने मॉडल पिकर को वापस ऊपरी बाएं कोने में ड्रॉपडाउन मेनू के रूप में रखा है। इसके अलावा, पतले, गोल आउटलाइन वाले अपडेटेड आइकन सेट का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके आगे आपको केवल अस्थायी चैट बटन मिलेगा। दिग्गज टेक कंपनी ने चैट में 'सी थिंकिंग स्टेप्स' विकल्प को ओवरफ्लो मेनू में स्थानांतरित कर दिया है। iOS पर यह नया डिजाइन लिक्विड ग्लास का भरपूर उपयोग करता है।

Advertisement