तेलंगाना में ACB की बड़ी कार्रवाई, कृषि अधिकारी जी रमेश को 20,000 की रिश्वत लेते दबोचा
देश
तेलंगाना सरकार के कृषि अधिकारी जी रमेश को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया है। उन्हें संगारेड्डी जिले में उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि रमेश ने शिकायतकर्ता के दामाद के खाद के कारोबार को बिना किसी परेशानी के चलने देने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।
रमेश ने पहले भी ली थी 10,000 रुपये की रिश्वत
जांच में सामने आया है कि यह पहली बार नहीं था, जब रमेश ने रिश्वत ली हो। इससे पहले भी वह 10,000 रुपये ले चुके थे। कुल मिलाकर वह 30,000 रुपये की रिश्वत लेना चाहते थे। ACB के अधिकारियों का कहना है कि रमेश अपने पद का गलत इस्तेमाल कर निजी फायदे कमा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद अब रमेश को हैदराबाद की अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच चल रही है।