Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय किशोरी ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग
देश

उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय किशोरी ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग

उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय किशोरी ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग
लेखन भारत शर्मा
Mar 30, 2021, 08:33 pm 3 मिनट में पढ़ें
उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय किशोरी ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान एक 15 वर्षीय किशोरी के आत्महदाह जैसा गंभीर कदम उठाने का मामला सामने आया है। किशोरी एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा बार-बार छेड़छाड़ करने से इस कदर दुखी हो गई कि उसने अपने घर में ही खुद पर केरोसिन उडेलकर आग लगा ली। किशोरी की चीखें सुनकर परिजनों ने आग को बुझाया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रकरण
किशोर ने सोमवार को की थी किशोरी से छेड़छाड़

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव में सोमवार को 16 वर्षीय किशोर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। किशोरी की शिकायत पर परिजनों ने किशोर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी के परिजनों ने किशोर द्वारा उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने की बात कही थी। हालांकि, उस दौरान उन्होंने किशोर के खिलाफ तहरीर देने से इनकार कर दिया था।

घटना
किशोरी ने मंगलवार सुबह खुद को लगाई आग

SP सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने बाद में आरोप लगाया था कि किशोर पिछले काफी समय से उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर रह है और सोमवार को भी उसने ऐसा ही किया था। इसके बाद पुलिस ने किशोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे किशोरी ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अपने घर पर रखी केरोसिन की बोतल को खुद पर उडेल लिया और फिर आग लगा ली।

रैफर
किशोरी को गंभीरावस्था में किया कानपुर रैफर

SP सिंह ने बताया कि किशोरी के खुद को आग लगाने के बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना का पता चला। उन्होंने पानी और कंबल की मदद से आग बुझाई और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि किशोरी को कानपुर रैफर करने से पहले मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज किए गए हैं। उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुनरावृत्ति
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को आग लगाने का यह पहला मामला नहीं है। 24 नवंबर, 2020 को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जियापुर गांव में भी एक किशोरी ने युवक द्वारा लगातार छेड़छाड़़ से दुखी होकर खुद को आग लगा ली थी। इसी तरह 30 नवंबर को कन्नौज में भी एक किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुद पर केरोसिन उडेलकर आग लगा दी थी। बाद में किशोरी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
उत्तर प्रदेश
अमेठी
क्राइम समाचार
आत्महत्या
ताज़ा खबरें
एडवेंचर और खूबसूरत नजारों का अद्भुत मिश्रण है कामशेत, घूम आएं इसके ये पर्यटन स्थल
एडवेंचर और खूबसूरत नजारों का अद्भुत मिश्रण है कामशेत, घूम आएं इसके ये पर्यटन स्थल लाइफस्टाइल
'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित
'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित मनोरंजन
एजबेस्टन टेस्ट: रूट-बेयरस्टो के अर्धशतकों से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, ऐसा रहा चौथा दिन
एजबेस्टन टेस्ट: रूट-बेयरस्टो के अर्धशतकों से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, ऐसा रहा चौथा दिन खेलकूद
एक बार जरूर ट्राई करें ये हेयर कंडीशनर हैक्स, बेहद खूबसूरत लगेंगे बाल
एक बार जरूर ट्राई करें ये हेयर कंडीशनर हैक्स, बेहद खूबसूरत लगेंगे बाल लाइफस्टाइल
सफल करियर बनाने के लिए इन बातों का करें पालन, जल्द मिलेगी सफलता
सफल करियर बनाने के लिए इन बातों का करें पालन, जल्द मिलेगी सफलता करियर
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक करने का रूझान हो रहा कम, 94,000 सीटें रह जाएंगी खाली
उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक करने का रूझान हो रहा कम, 94,000 सीटें रह जाएंगी खाली करियर
अखिलेश यादव ने सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत सभी संगठन और प्रकोष्ठ भंग किए
अखिलेश यादव ने सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत सभी संगठन और प्रकोष्ठ भंग किए राजनीति
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में बड़ी बहन ने साजिश रच करवाया छोटी बहन का गैंगरेप और हत्या
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में बड़ी बहन ने साजिश रच करवाया छोटी बहन का गैंगरेप और हत्या देश
लड़की भागने की जिम्मेदारी मां-बाप की, बस चले तो उन्हें जेल में डाल दूं- रामपुर SP
लड़की भागने की जिम्मेदारी मां-बाप की, बस चले तो उन्हें जेल में डाल दूं- रामपुर SP देश
उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती: फर्जीवाड़े के आरोप में जेल में बंद आरोपी, फिर भी हुआ चयन
उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती: फर्जीवाड़े के आरोप में जेल में बंद आरोपी, फिर भी हुआ चयन करियर
और खबरें
अमेठी
रामचंद्र गुहा बोले- मेहनती मोदी के सामने कहीं नहीं ठहरते पांचवीं पीढ़ी के वंशवादी राहुल गांधी
रामचंद्र गुहा बोले- मेहनती मोदी के सामने कहीं नहीं ठहरते पांचवीं पीढ़ी के वंशवादी राहुल गांधी देश
उत्तर प्रदेश: पूछताछ के बाद व्यापारी की मौत, पुलिस थाने के खिलाफ दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश: पूछताछ के बाद व्यापारी की मौत, पुलिस थाने के खिलाफ दर्ज हुई FIR देश
10 जुलाई को अमेठी जाएंगे राहुल गांधी, लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली यात्रा
10 जुलाई को अमेठी जाएंगे राहुल गांधी, लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली यात्रा राजनीति
प्रियंका गांधी ने यूपी में अपराध पर उठाए सवाल, योगी का जवाब- अंगूर खट्ठे हैं
प्रियंका गांधी ने यूपी में अपराध पर उठाए सवाल, योगी का जवाब- अंगूर खट्ठे हैं राजनीति
अठावले ने ली राहुल पर चुटकी, प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया गांधी समेत पूरा सदन ठहाकों से गूंजा
अठावले ने ली राहुल पर चुटकी, प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया गांधी समेत पूरा सदन ठहाकों से गूंजा राजनीति
और खबरें
क्राइम समाचार
सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग
सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग मनोरंजन
उदयपुर हत्याकांड: 31 लाख रुपये का मुआवजा, NIA करेगी मामले की जांच; जानिए बड़ी बातें
उदयपुर हत्याकांड: 31 लाख रुपये का मुआवजा, NIA करेगी मामले की जांच; जानिए बड़ी बातें देश
उदयपुर: सोशल मीडिया पोस्ट, खुलेआम धमकियां और पुलिस केस; फिर हुई कन्हैयालाल की हत्या
उदयपुर: सोशल मीडिया पोस्ट, खुलेआम धमकियां और पुलिस केस; फिर हुई कन्हैयालाल की हत्या देश
उदयपुर: नुपुर का समर्थन करने पर 2 लोगों ने शख्स की गर्दन काटी, वीडियो भी बनाया
उदयपुर: नुपुर का समर्थन करने पर 2 लोगों ने शख्स की गर्दन काटी, वीडियो भी बनाया देश
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR मनोरंजन
और खबरें
आत्महत्या
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी देश
मां के जन्मदिन पर बधाई के लिए हॉस्टल ने नहीं दिया फोन, छात्र ने की आत्महत्या
मां के जन्मदिन पर बधाई के लिए हॉस्टल ने नहीं दिया फोन, छात्र ने की आत्महत्या देश
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत देश
राजस्थान: दहेज प्रताड़ना से तंग होकर तीन सगी बहनों ने की खुदकुशी, दो थीं गर्भवती
राजस्थान: दहेज प्रताड़ना से तंग होकर तीन सगी बहनों ने की खुदकुशी, दो थीं गर्भवती देश
दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका
दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022