चित्रकूट: यमुना में नहाती 2 किशोरियों का बनाया शर्मनाक वीडियो, बदनामी के डर से किया आत्महत्या का प्रयास
देश
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की 2 किशोरियों ने यमुना नदी में नहाते वक्त किसी ने उनका वीडियो बना लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस घटना का पता चलने पर परिवार वालों ने उन्हें खूब डांटा। इसी सदमे और डांट से परेशान होकर इन लड़कियों ने यह गंभीर कदम उठाया।
पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें बनाईं
घटना की खबर मिलते ही पुलिस फौरन हरकत में आ गई और तीन टीमें गठित कीं। इनमें से एक टीम लड़कियों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए है, दूसरी टीम उनके परिवार को हरसंभव सहायता और सहारा देगी, वहीं तीसरी टीम उस शख्स की तलाश में जुटी है जिसने वीडियो बनाया था। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच अभी जारी है और वे लड़कियों को न्याय दिलवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।