LOADING...
TCS नासिक मामला: गिरफ्तार प्रबंधक ने शिकायतकर्ताओं से कहा था- मामले को यहीं खत्म करो
TCS नासिक मामले में गिरफ्तार प्रबंधक ने शिकायतकर्ताओं से मामले को खत्म करने को कहा था

TCS नासिक मामला: गिरफ्तार प्रबंधक ने शिकायतकर्ताओं से कहा था- मामले को यहीं खत्म करो

लेखन गजेंद्र
Apr 20, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण से जुड़े मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पीड़िताओं ने खुलासा किया है कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बार-बार उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया था और उनसे "मामले को खत्म करने" के लिए कह रहे थे। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपी रजा मेमन के खिलाफ मौखिक शिकायतें दर्ज करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।

घटना

पीड़िताओं ने क्या बताया?

इंडिया टुडे के मुताबिक, पीड़िताओं ने कहा कि जब वे अपनी शिकायतें आगे लेकर आगे गईं तो मानव संसाधन और परिचालन प्रबंधक अश्विनी चैनानी ने उनसे कहा, "तुम सुर्खियों में क्यों आना चाहती हो? बस इसे जाने दो, इस मामले को छोड़ दो।" पीड़िताओं ने बताया कि मई 2023 में अपने प्रशिक्षण के दौरान जब वह अकेलीं थीं, तब रज़ा मेमन ने उनसे तब संपर्क किया और व्यक्तिगत बातचीत शुरू करने की कोशिश की थी।

संपर्क

पीड़िताओं को छूने की कोशिश करता था आरोपी मेनन

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि मेनन बातचीत की कोशिश करता और कहता था कि इस मामले को हम दोनों के बीच ही गुप्त रखा जाए। उस समय पीड़िता को उसका व्यवहार अजीब लगा, लेकिन एक नई कर्मचारी होने के नाते दबाव के कारण उसने इसकी रिपोर्ट नहीं की। उसने आरोप लगाया कि समय बीतने के साथ मेनन उसका पीछा करना, जबरन छूने की कोशिश करना और घूरता था। वह अनिच्छा के बावजूद बातचीत करता था।

Advertisement

शिकायत

जून 2023 में की थी रिपोर्ट

पीड़िता ने बताया कि उसने जून 2023 में मामले की रिपोर्ट अपने गुणवत्ता-प्रशिक्षण प्रबंधक और टीम लीडर को दी, तो उन्हें मेमन के संदिग्ध आचरण के बारे में बताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई। शिकायत दर्ज कराने के बाद, मेमन ने पीड़िता के निजी जीवन के बारे में अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया और नवंबर 2025 में शादी के बाद भी उत्पीड़न करता रहा। उसने हताश होकर चैनानी से शिकायत की तो उन्होंने आरोपी का बचाव किया।

Advertisement

घटना

क्या है TCS  नासिक मामला?

पूरे देश में हड़कंप मचाने वाले इस मामले का खुलासा 26 मार्च को हुआ था। आरोप है कि TCS नासिक के कुछ कर्मचारियों ने 18-25 साल की महिला सहकर्मियों का यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन कराया। मामले में पुलिस ने चैनानी और मेनन समेत अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 7 पुरुष और एक महिला है। मामले की SIT जांच चल रही है। कंपनी ने सभी आरोपियों को बर्खास्त कर दिया है।

Advertisement