TCS नासिक मामला: खुरमा-काला जादू से धर्म परिवर्तन का दबाव, 7 कर्मचारी निलंबित
नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के BPO में उत्पीड़न मामले में एक और परेशान करने वाला मोड़ आया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी तौसीफ बिलाल अत्तर ने ईद पर अपने एक कर्मचारी को घर बुलाकर खीर खुरमा खिलाया। कर्मचारी का कहना है कि खुरमा खाने के बाद उसे बहुत नशा और भटका हुआ महसूस होने लगा। आरोप है कि इसके बाद उस पर काला जादू करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला गया।
TCS ने 7 आरोपी कर्मचारियों को निलंबित किया
पीड़ित की धार्मिक वेशभूषा में एक तस्वीर, जिसे TCS नासिक के व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर किया गया था, अब जांच में एक अहम सबूत बन गई है। पुलिस उस दुकान का पता लगाने में जुटी है, जहां से तस्वीर में दिख रही टोपी खरीदी गई थी। इसके अलावा, उस मारुति स्विफ्ट कार की भी तलाश की जा रही है, जिसका इस्तेमाल पीड़ित को कहीं ले जाने के लिए किया गया था। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 9 FIR दर्ज की गई हैं। TCS ने भी सभी 7 आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।