आंध्र प्रदेश: बोलेरो और टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत, हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख
देश
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और दो पुरुष शामिल थे। ये सभी लोग मंत्रालयम जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक टैंकर से टकरा गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। इसके साथ ही, हादसे में घायल हुए लोगों को पचास हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया X पर इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री का संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को "बेहद दुखद" बताया और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।