मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मेट्रो निर्माण स्थल पर हादसा टला, बीम गिरा और क्रेन पलटी
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। यहां के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में एक कंक्रीट की बीम खंभे पर फिट करते समय अचानक गिर गया और इस दौरान जो क्रेन उसे उठा रही थी, वह भी पलट गई। हादसे के दौरान कोई भी मौके पर नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
हादसा
400 टन के मोबाइल क्रेन में यांत्रिक खराबी से बीमा गिरा
मिड डे के मुताबिक, मेट्रो लाइन 2B पर बुधवार को काम चल रहा था, तभी 400 टन की मोबाइल क्रेन, एक पूर्वनिर्मित कंक्रीट बीम को उठाकर खंभे पर रख रही थी। तभी एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के पास क्रेन में यांत्रिक खराबी आ गई और उसने बीम छोड़ दिया, जिससे वह तेजी से नीचे गिरा। इस दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक बीम के छूटने से पलट गया। कार्य ठेकेदार जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड करा रहा था।
जांच
फरवरी में मुलुंड में गिर चुका है निर्माणाधीन खंभा
मुंबई मेट्रो के निदेशक बसवराज एमबी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आाया है कि एक क्रेन के लिफ्टिंग बूम में गियर की खराबी आ गई थी, खराबी के बाद, भार दूसरी क्रेन पर स्थानांतरित हो गया, जिससे वह झुक गई। बताया जा रहा है कि पलटी 400 टन की क्रेन को उठाने के लिए 600 टन की दूसरी क्रेन मंगवाई गई है। बता दें कि फरवरी में मुलुंड में मेट्रो का निर्माणाधीन खंभा गिर चुका है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में मेट्रो निर्माण स्थल पर एक हादसा हो गया। यहाँ एक मेट्रो बीम को खंभे पर चढ़ाते समय वह नीचे गिर गया और एक मोबाइल क्रेन भी पलट गई। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल, घटनास्थल को साफ करने और क्रेन को सीधा… pic.twitter.com/TYvRbdZWvx
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 15, 2026