तमिलनाडु 10वीं परीक्षा परिणाम: 94.31 प्रतिशत छात्र पास प्रतिशत, लड़कियों ने फिर दिखाया जलवा
तमिलनाडु कक्षा 10 के नतीजे आ गए हैं। इस साल 94.31 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं। यह पिछले साल के नतीजों से थोड़ा बेहतर रहा है। मार्च और अप्रैल के बीच हुई इन परीक्षाओं में करीब 8.70 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 8.20 लाख से ज्यादा छात्र पास हुए हैं।
96.47 प्रतिशत लड़कियां पास
एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.47 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.15 दर्ज किया गया।
प्राइवेट स्कूलों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.14 का पास प्रतिशत हासिल किया है। वहीं, सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत करीब 92 रहा।
इस साल 5,000 से ज्यादा स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किए हैं, जिनमें कई सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। अगर आपने अभी तक अपनी डिजिटल मार्कशीट नहीं देखी है, तो इसे डिजीलॉकर या उमंग ऐप पर देखा जा सकता है। परीक्षा में सफल हुए सभी छात्रों को ढेर सारी बधाई!