NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / तमिलनाडु: दो साल के बेटे को बेरहमी से पीटने वाली मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    अगली खबर
    तमिलनाडु: दो साल के बेटे को बेरहमी से पीटने वाली मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    तमिलनाडु में दो वर्षीय बेटे से बेरहमी से मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार।

    तमिलनाडु: दो साल के बेटे को बेरहमी से पीटने वाली मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 30, 2021
    04:21 pm

    क्या है खबर?

    बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह होती है मां का आंचल, लेकिन यदि मां ही बच्चों के लिए हैवान बन जाए तो क्या हो?

    ऐसा ही एक मामला सामने आया है तमिलनाडु में, जहां एक 23 वर्षीय महिला ने अपने ही दो साल के बेटे की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

    हालांकि, अब वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    वीडियो

    महिला ने फरवरी में की थी मासूम बेटे की पिटाई

    विल्लूपुरम जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ एन श्रीनाथ ने बताया कि फरवरी में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे।

    इसमें महिला अपने बेटे प्रदीप के मुंह पर मारती है और इसमें बच्चे के मुंह से खून भी निकलता है, लेकिन वह उसे मारते रहती है।

    इसी तरह एक अन्य वीडियो में महिला को बच्चे के पैरों पर मारते देखा जा सकता है और बच्चा दर्द से चीख रहा है। इसके बाद महिला उसे चप्पल से मारती है।

    जानकारी

    वीडियो में बच्चे की पीठ पर नजर आती है खरोंचे

    SP श्रीनाथ ने बताया एक अन्य वीडियो में मासूम बच्चे की पीठ पर खरोंचों को निशान भी देखे जा सकते हैं। जिससे संकेत मिलता है कि महिला ने उसे बेल्ट से पीटा है। वीडियो में कई जगह मां को भी रोते हुए दिखाया गया है।

    कार्रवाई

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को किया गिरफ्तार

    SP श्रीनाथ ने बताया कि वीडियो के आधार पर महिला की तलाश शुरू की गई थी। लंबे प्रयास के बाद पुलिस को महिला का पता चल गया और रविवार को उसे चित्तूर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    उन्होंने बताया कि महिला की पहचान तुलसी (23) के रूप में हुई है। वह और उसका पति दोनों खेती करते हैं। हाल ही में उनका तलाक हो गया। उसके बाद से तुलसी दो बच्चों (प्रदीप सबसे छोटा) को लेकर चित्तूर चली गई थी।

    कारण

    महिला ने यह बताया बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने कारण

    SP श्रीनाथ ने बताया कि जब भी तुलसी का अपने पति से झगड़ा होता था वह बच्चे को यातना देती थी और वीडियो भी बनाती थी।

    इसके अलावा प्रदीप के जन्म के समय हुई दिक्कतों के कारण भी तुलसी उसे पसंद नहीं करती थी। दरअसल, प्रदीप का जन्म सिजेरियन से हुआ था, जिसके बाद से तुलसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगी थीं। इसके लिए वह प्रदीप को जिम्मेदार मानती थी और अपना सारा गुस्सा उसे पीटकर निकालती थी।

    जानकारी

    दूसरी शादी करने की योजना बना रही थी तुलसी

    पुलिस ने बताया तुलसी दूसरी शादी की योजना बना रही थी। जिसके चलते उसका अपने पूर्व पति से विवाद होता रहता था। उसके पति ने उसे दूसरे पुरुष से सबंध रखने से भी मना किया था, लेकिन वह लगातार उसकी बातों को नजरअंदाज करती रही।

    कार्रवाई

    पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला

    SP श्रीनाथ ने बताया कि महिला के खिलाफ अपहरण, चोट पहुंचाने तथा गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि मनोचिकित्सकों ने पुष्टि कर दी है कि तुलसी मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ है तथा उसे कोई मानसिक दिक्कत नहीं है। उसका मानसिक परीक्षण मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस को दिए गए आदेश के बाद करवाया गया था। बच्चों को अब उनके पिता को सौंप दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    बच्चों के खिलाफ अपराध
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    तमिलनाडु

    पुडुचेरी और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान, जानिये कहां कब होगा मतदान असम
    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? केरल
    कोरोना: क्या संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा भारत, क्या कहते हैं विशेषज्ञ? भारत की खबरें
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: जयललिता की करीबी रहीं शशिकला ने छोड़ी राजनीति AIADMK

    बच्चों के खिलाफ अपराध

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सरकार सख्त, दोषियों को मिलेगी पांच से सात साल तक की सजा NDA सरकार
    पॉक्सो कानून में बदलाव, बच्चों के साथ यौन अपराध पर अब सजा-ए-मौत क्राइम समाचार
    सहमति से संबंध बनाने की उम्र सीमा घटाकर 16 साल की जाए- मद्रास हाई कोर्ट क्राइम समाचार
    गुड़गांवः पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ करता था रेप, गिरफ्तार रेप

    सोशल मीडिया

    इंस्टाग्राम कॉमेंट्स में गालियों और नफरत से छुट्टी, बचाएगा नया लिमिट्स फीचर इंस्टाग्राम
    आर्थिक तंगी के बाद शगुफ्ता अली को मिला काम, इस फिल्म में आएंगी नजर मुंबई
    आकर्ष, सनी और विकास ने खरीदे फिल्म 'संकष्ट कारा गणपति' की हिन्दी रीमेक के अधिकार मुंबई
    आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है व्हाट्सऐप डिलिवरी स्कैम, रहें सावधान व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025