तमिलनाडु ने रचा इतिहास, देश की पहली AI सिटी 'अरिवागम' लॉन्च करने का ऐलान
तमिलनाडु सरकार ने देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और इनोवेशन सिटी 'अरिवागम' लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पहल से राज्य तकनीक के नक्शे पर अपनी एक मजबूत पहचान बना पाएगा। यह परियोजना TVK की अगुवाई में पेश किए गए बजट में सामने आई है। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में AI पर केंद्रित पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि छात्र भविष्य के लिए जरूरी हुनर सीख सकें। इन कौशलों को शिक्षाविदों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने मिलकर तैयार किया है।
बजट में TN-AI मिशन की शुरुआत
इसका मकसद AI का इस्तेमाल कर स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसी सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही चेन्नई के शहरी क्षेत्रों को आधुनिक बनाने के लिए एक मास्टर प्लान पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ‘वेत्री थिरन ट्रेनिंग स्कीम’ के तहत 13 लाख युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल सिखाए जाएंगे। इस योजना को लागू करने के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। पहले चरण में 20,000 युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे। साल 2031 तक इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) के5 लाख छात्रों और शिक्षकों को AI की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।