
तमिलनाडु: धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अंगारों पर चलते समय 56 वर्षीय श्रद्धालु की मौत
क्या है खबर?
तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक मंदिर के उत्सव के दौरान अंगारों पर चलने का धार्मिक अनुष्ठान करते समय एक 56 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु अंगारों में गिर गया था।
यह घटना कुयावनकुडी में सुब्बैया मंदिर उत्सव में थीमिधि थिरुविझा धार्मिक अनुष्ठान के दौरान घटी है। मृतक जिले के छोटे से गांव वलंथरवई के निवासी केशवन हैं।
मंदिर में 10 अप्रैल से थीमिधि थिरुविझा अनुष्ठान चल रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, थीमिधि थिरुविझा अनुष्ठान के तहत भक्त अपनी मन्नतें पूरी करने और आशीर्वाद लेने के लिए जलते अंगारों से भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते हैं।
केशवन भी इस अनुष्ठान को कर रहे थे, तभी अंगारों पर दौड़ते समय उनका पैर फिसला और वे मुंह के बल जलते अंगारों पर गिर पड़े।
केशवन को तुरंत बचाव दल के सदस्यों ने बाहर निकाला, लेकिन वे काफी जल चुके थे। उनको सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
ट्विटर पोस्ट
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
Not the brightest way to make young boys stronger!!!
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 13, 2024
Societal pressures to blame for this little boy being hospitalised after he was forced to walk on a fire ember & fell face down
Incident reported during a temple festival in Thiruvallur TamilNadu. Scores walked on fire… pic.twitter.com/OO7coqaPvr
जानकारी
पहले भी घटी है ऐसी घटना
तमिलनाडु में पहले भी ऐसे हादसे हुए हैं। इस महीने की शुरूआत में अवरंगडु में अग्नि मरियम्मन मंदिर के उत्सव में एक व्यक्ति 6 महीने के बच्चे के साथ अंगारे पर लेट गया था। पिछले साल तिरुवल्लूर में एक 7 वर्षीय बच्चा फिसल गया था।