तमिलनाडु में पढ़ाई का अंदाज बदला, शिक्षा मंत्री ने लॉन्च कीं 9 मजेदार नई किताबें
तमिलनाडु के पहली से तीसरी कक्षा के छोटे बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्री राजमोहन ने हाल ही में 9 बिल्कुल नई पाठ्यपुस्तकें जारी की हैं। ये किताबें नए पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं, जिनका मकसद बच्चों के लिए पढ़ाई को और आसान बनाना है, ताकि वे अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान सकें और उन्हें निखार सकें।
किताबों में कहानियां, गीत और गतिविधियां शामिल
इन नई किताबों में ढेर सारी कहानियां, गीत और ऐसी गतिविधियां हैं, जिनसे बच्चे खुलकर हिस्सा ले सकते हैं। इनसे पढ़ाई का मजा भी बढ़ेगा और बच्चे सीखते-सीखते बोर नहीं होंगे। इन पुस्तकों में बच्चों के शारीरिक और भावनात्मक विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और जीवन कौशल पर भी विशेष जोर दिया गया है। गर्मी की छुट्टियों के बाद राज्य के सभी स्कूल 1 जून को फिर से खुलेंगे। तब छात्रों को 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये पाठ्यपुस्तकें मुफ्त नोटबुक और स्कूल बैग के साथ मिलेंगी।