तमिलनाडु: अब सरकारी स्कूलों को मिलेगा 'कलर कोड', ऐसे लगेगा इमारत की सुरक्षा का पता
देश
देशभर में सरकारी स्कूलों की हालात को लेकर बड़ा मुद्दा गहराया हुआ है। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने सरकारी शिक्षण संस्थानों की इमारतों की सुरक्षा का स्तर दर्शाने के लिए एक रंग-कोडिंग पद्धति अपनाने का प्रस्ताव दिया है। इसका खास मकसद यह है कि छात्रों को सुरक्षित कैंपस मिलें और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
रंग कोड, विधायकों को सूचना
जिन इमारतों पर लाल स्टिकर लगेगा, उन्हें फौरन बंद करके मरम्मत करानी होगी। अगर किसी इमारत पर पीला स्टिकर है, तो इसका मतलब है कि उसमें तुरंत सुधार की जरूरत है। वहीं, हरे स्टिकर वाली इमारतें अगले 5 साल तक सुरक्षित मानी जाएंगी।
इन सर्वे के नतीजे स्थानीय विधायकों को भी बताए जाएंगे, ताकि कोई भी दिक्कत छूट न जाए। साथ ही, अब इमारतों के रखरखाव के लिए एक अलग से बजट भी रखा गया है, जिससे उम्मीद है कि मरम्मत के कामों में अब और देरी नहीं होगी।