Page Loader
तमिलनाडु: चेन्नई के सरकारी अस्पताल में कैंसर पीड़ित महिला के बेटे ने डॉक्टर को चाकू मारा
तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर चाकू से हमला (तस्वीर: एक्स/@Srikkanth_07)

तमिलनाडु: चेन्नई के सरकारी अस्पताल में कैंसर पीड़ित महिला के बेटे ने डॉक्टर को चाकू मारा

लेखन गजेंद्र
Nov 13, 2024
01:58 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह एक युवक ने डॉक्टर को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक ने डॉक्टर को 7 बार चाकू मारा था। घटना शहर के गिंडी इलाके में कलैगनार सेंटेनरी अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग (OPD) में हुई है। घायल डॉक्टर ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। उनके छाती के ऊपरी हिस्से और सिर पर चोटे आई हैं। डॉक्टर पर हमला करने वाले 26 वर्षीय युवक को अस्पताल से भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

हमला

युवक की कैंसर पीड़ित मां का इलाज कर रहे थे डॉक्टर

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि घायल डॉक्टर मौके पर युवक की कैंसर पीड़ित मां का इलाज कर रहे थे। युवक को संदेह था कि डॉक्टर ने उसकी मां को गलत दवा दी है। डॉक्टर के साथ उनके एक सहकर्मी को भी माथे और पीठ के साथ-साथ कान के पीछे और पेट पर चोट लगी है। मामले का तमिलनाडु सरकार ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जांच के आदेश दिए हैं।

जांच

राज्य सरकार ने हमले पर क्या कहा?

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने बताया कि घायल डॉक्टर गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में हैं। उनकी हालत स्थिर है। वे हृदय रोगी भी हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, हमलावर ने अपने कपड़ों में छोटा चाकू छिपाया था, जिसका उसने इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक्स पर लिखा, 'समय की परवाह किए बिना मरीजों को इलाज प्रदान करने में हमारे सरकारी डॉक्टरों का निस्वार्थ कार्य अतुलनीय है। सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकेगी।'

ट्विटर पोस्ट

मौके पर पहुंचे तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री