NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / तमिलनाडु: युवक ने जिंदा मछली पकड़कर मुंह में डाली, सांस घुटने से मौत
    अगली खबर
    तमिलनाडु: युवक ने जिंदा मछली पकड़कर मुंह में डाली, सांस घुटने से मौत
    तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में मछली के मुंह में फंसने से युवक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    तमिलनाडु: युवक ने जिंदा मछली पकड़कर मुंह में डाली, सांस घुटने से मौत

    लेखन गजेंद्र
    Apr 10, 2025
    11:10 am

    क्या है खबर?

    तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में एक 29 वर्षीय युवक ने जिंदा मछली को मुंह में डाल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है।

    घटना मंगलवार को मदुरंतकम इलाके के पास की है। मृतक युवक की पहचान अरयापक्कम गांव के मणिकंदन के रूप में हुई है। वह एक दिहाड़ी मजदूर था।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक मणिकंदन ने जिंदा पनंगोट्टाई मछली को अपने मुंह में डाला था।

    घटना

    मछली पकड़कर अपने मुंह में दबा लिया

    स्थानीय मीडिया ने बताया कि मणिकंदन नंगे हाथों से मछलियों को पकड़ने के लिए जाना जाता था और इसमें काफी माहिर था।

    वह मछलियों की तलाश में कीझावलम झील गया, जहां पानी का स्तर कम था। इस दौरान उसने एक मछली पकड़ी और दूसरी मछली को देखते ही उसे पकड़ने के लिए पहली मछली को मुंह में दबा लिया था।

    सिर के बल मछली को मुंह में दबाते ही वह छटपटाते हुए उसे गले तक गहराई में उतर गई।

    घटना

    युवक के गले में फंसी मछली

    मणिकंदन के गले में मछली के उतरते ही वह खांसने लगा और उसकी आवाज बंद हो गई। लोग उसकी मदद के लिए दौड़े लेकिन मछली को निकाल नहीं सके। वह गले में फंस गई थी।

    उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    मछुआरों ने बताया कि पनंगोट्टाई मछली को अंग्रेजी में क्लाइबिंग पर्च कहते हैं। इसे तीखे और कांटेदार पंख होते हैं, जो खतरे का एहसास होते ही खुल जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु

    ताज़ा खबरें

    तालिबान ने अफगानिस्तान में शतरंज पर प्रतिबंध लगाया, जानिए क्या है कारण शतरंज
    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास विराट कोहली
    नयनतारा बनीं निर्माता, किया फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' का ऐलान; रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा   नयनतारा
    ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 X के किफायती मॉडल पर चल रहा काम, जानिए क्या होगा बदलाव  ट्रायम्फ

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: भाजपा की पूर्व अध्यक्ष तमिलसाई सुंदराजन ने कहा- गोमांस खाना सहीं तो गौमूत्र क्यों नहीं? IIT-मद्रास
    तमिलनाडु: चेन्नई जाएं तो इन 5 जगहों का रुख जरूर करें, मिलेगा यादगार अनुभव पर्यटन
    तमिलनाडु की यात्रा में कांचीपुरम भी शामिल है? जानें यहां के पर्यटन स्थल  पर्यटन
    मानवाधिकार आयोग ने फॉक्सकॉन के खिलाफ दोबारा जांच के दिए आदेश, जानिए क्या है मामला  आईफोन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025