NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: अस्पताल से भागा कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
    अगली खबर
    कर्नाटक: अस्पताल से भागा कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    कर्नाटक: अस्पताल से भागा कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 09, 2020
    05:55 pm

    क्या है खबर?

    चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस (COVID-19) ने पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है। इसका इलाज नहीं खोजे जाने के कारण लोग इससे बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरू में ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चकित कर दिया।

    दुबई से कर्नाटक पहुंचा कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज उपचार के दौरान हॉस्पिटल से फरार हो गया। पुलिस ने इसको लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है।

    प्रकरण

    अस्पताल कर्मचारियों से झगड़ा कर हुआ फरार

    पुलिस ने बताया कि मरीज रविवार को दुबई से यहां के हवाई अड्डे पर उतरा था। जांच में उसे तेज बुखार था और कोरोना वायरस के लक्षण भी नजर आ रहे थे।

    उसे जिले के वेनलॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को उसने अस्पताल के कर्मचारियों से झगड़ा किया और खुद के कोरोना से संक्रमित नही होने की बात कही। इसके बाद वह स्वयं का किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर वहां से चला गया।

    अलर्ट

    पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    मरीज के अस्तपाल से फरार होने के बाद सोमवार को अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

    इसी प्रकार पुलिस ने पूरे राज्य के अलावा आस-पास के राज्यों में उसकी फरार होने को लेकर अलर्ट जारी करा दिया।

    पुलिस फरार हुए मरीज की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा सभी थानों में उसकी फोटो भी भेजी गई है। इसी के आधार पर उसे तलाश किया जा रहा है।

    पुराना मामला

    पंजाब में भी हुई थी ऐसी ही घटना

    कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज का अस्पताल से भागने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले गत 4 मार्च को भी पंजाब के मोगा निवासी युवक भी दुबई से वापस लौटा था। उसे सीने में जगड़न व तेज दर्द था। जांच में उसके निमोनिया की पुष्टि हुई थी।

    बाद में उसे कोरोना वायरस की संभावित लक्षण के चलते उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन मरीज चिकित्साकर्मियों को धोखा देकर वहां से फरार हो गया था।

    जम्मू का मामला

    जम्मू से भी फरार हुई थी महिला मरीज

    इसी तरह रविवार को जम्मू से भी एक महिला मरीज अस्पताल से फरार हो गई थीं। ये महिला कुछ दिन पहले ही ईरान से लौटी थी। ऐहतियात के तौर पर महिला व उसके साथ आए अन्य लोगों को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

    अस्पताल में उनकी जांच व उपचार चल रहा था। उसी दौरान मरीज अस्पताल कर्मचारियों को चकमा देकर भाग निकली थी, लेकिन बाद में उन्हें पकड़ लिया गया और फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    कोरोना का कहर

    देश में 43 पहुंची कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या

    बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 43 पहुंच गई है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में इसके चार नए मामले सामने आए।

    केरल में एक तीन वर्षीय बच्चे में कोरोना वायरस मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चा हाल ही में इटली से भारत लौटा है।

    बांग्लादेश में कोरोना की दस्तक के कारण प्रधानमंत्री का दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक पुलिस
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले प्रधानमंत्री मोदी  पहलगाम आतंकी हमला
    देश में कोरोना वायरस के मामले 1,800 पार हुए, अस्पताल में 3-4 गुना बढ़े मरीज कोरोना वायरस
    कौन हैं खीरिन शर्मा, जो फिल्म 'मां' में काजोल की बेटी बन छाईं? काजोल
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है RCB का प्रदर्शन? IPL 2025

    कर्नाटक

    कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: जानिए कैसे इन चुनावों का नतीजा तय करेगा भाजपा सरकार गिरेगी या रहेगी महाराष्ट्र
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे भारतीय जनता पार्टी
    पश्चिम बंगाल में दिखा दो मुंह वाला सांप, दूध पिलाने के लिए उमड़ी भीड़ चीन समाचार
    'रेप इन इंडिया' पर हंगामा, जानिये रेप को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं हमारे नेता झारखंड

    कर्नाटक पुलिस

    मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पहले भी हुआ था गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: CAA के खिलाफ नाटक के मामले में स्कूल छात्रों से रोजाना 4-5 घंटे पूछताछ कर्नाटक
    कर्नाटक: सोती हुई मां की हत्या करने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई युवती, गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: पूर्व पत्नी के घर के आगे धरने पर बैठा IPS अधिकारी, जानिये मामला कर्नाटक

    कोरोना वायरस

    नए नाम से जाना जाएगा कोरोना वायरस, जानिये कैसे दिए जाते हैं बीमारियों को नाम चीन समाचार
    कोरोना वायरस: क्रूज शिप पर सवार दो भारतीय संक्रमित, चीन में मृतकों की संख्या 1,300 पार चीन समाचार
    कोरोना वायरस: इलाज के सिलसिले में बड़ी कामयाबी, पुणे की लैब में कैंडिडेट वैक्सीन तैयार चीन समाचार
    कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों की संख्या 2,000 पार, नए मामलों की संख्या में गिरावट चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025