चेतावनी मिलने पर 60 प्रतिशत भारतीय कोई कदम नहीं उठाते, सिर्फ 21 प्रतिशत घरों में आपातकालीन योजना- सर्वे
देश
एक नए वैश्विक सर्वेक्षण में सामने आया है कि ज्यादातर भारतीयों को आपदा से जुड़ी चेतावनी तो मिली, लेकिन उनमें से सिर्फ 40 प्रतिशत ने ही उस पर कोई कार्रवाई की। यह आंकड़ा दुनिया के औसत 64 प्रतिशत से काफी कम है। यह दिखाता है कि चेतावनी मिलने और उसके बाद क्या कदम उठाना है, इसकी जानकारी होने में एक बड़ा अंतर है।
भारत के केवल 21 प्रतिशत घरों में आपदा योजनाएं
हैरानी की बात है कि सिर्फ 21 प्रतिशत भारतीय घरों में ही किसी तरह की आपदा योजना है, जबकि आधे से ज्यादा लोग आपात स्थितियों से निपटने में खुद को सक्षम मानते हैं। दुनिया भर में, फोन की व्यापक पहुंच होने के बावजूद, लाखों लोगों तक अब भी चेतावनी नहीं पहुंच पाती।
सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि आपदाओं से निपटने को लेकर लोगों का व्यक्तिगत आत्मविश्वास 2023 के बाद से तेजी से गिरा है।