सूरत में 9 परिजनों को खेने के बाद वृद्ध दंपति ने मांगी इच्छा मृत्यु
गुजरात के सूरत में 73 वर्षीय श्यामभाई और उनकी 68 वर्षीय पत्नी मधुबेन ने जिला कलक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि स्थानीय अधिकारी उन्हें लगातार परेशान करते आ रहे हैं। इसके साथ ही वे साल 2016 में हुए एक सड़क हादसे में अपने परिवार के 9 सदस्यों को गंवाने के सदमे से भी उबर नहीं पाए हैं। इतनी परेशानियों और दुख से वे पूरी तरह थक चुके हैं। अब या तो उन्हें इंसाफ चाहिए या फिर इस सबसे राहत।
11 दुकानें फिर से सील
इस दंपत्ति ने साल 2006 में 11 दुकानें खरीदी थीं। जब उनका इलाका शहर की सीमा में आया, तो तब से वे लगातार टैक्स भी भर रहे थे, लेकिन साल 2021 में अधिकारियों ने अचानक बिना किसी चेतावनी के उनकी दुकानें सील कर दीं। जनवरी 2026 में फायर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट आने पर दुकानें फिर से खोल दी गईं, लेकिन इसी साल मई में उन्हें फिर से सील कर दिया गया। इस बार दुकानों को सील करने की कोई वजह भी नहीं बताई गई। श्यामभाई का आरोप है कि एक स्थानीय नेता ने उनसे संपर्क करके अपनी संपत्ति उन्हें सौंपने के लिए दबाव बनाया।